24 Apr 2024, 07:20:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

न्यूजीलैंड ने जीता दूसरा T-20, श्रीलंका को 4 विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2019 5:07PM | Updated Date: Sep 4 2019 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। न्यूजीलैंड ने मंगलवार को दूसरे टी-20 मैच में मेजबान श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। ग्रांडहोम और ब्रूस ने संकट में फंसी टीम को बाहर निकाला और जीत की दहलीज पर पहुंचाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी तब आई जब कीवी टीम ने अपने तीन विकेट- कोलिन मुनरो (19), स्कॉट कुगलेजिन (8), टिम सेइफेर्ट (15) को 38 के कुल स्कोर तक खो दिया था।
 
यहां से कोलिन और ब्रूस ने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर हावी होना शुरू किया। टीम को जीत के करीब पहुंचा हालांकि दोनों आउट हो गए थे। इन दोनों के अधूरे काम को मिशेल सैंटनर ने आखिरी ओवर में दो गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 10 रन बनाकर पूरा किया। कोलिन 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर 147 के कुल स्कोर पर आउट हो गए थे जबकि ब्रूस आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। कोलिन ने 46 गेंदों का सामना कर दो पर चौके और तीन छक्के लगाए। ब्रूस ने अपनी पारी में भी 46 गेंदों का सामना किया और तीन बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »