19 Apr 2024, 19:53:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन तेंदुलकर भी नहीं तोड़ पाए थे महेला जयवर्धने का ये रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2019 11:36AM | Updated Date: Sep 4 2019 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने, कुमरा संगकारा, तिलकरत्ने दिलशान के संन्यास के बाद से ही श्रीलंका की क्रिकेट टीम कमजोर पड़ गई थी। इन खिलाड़ि‍यों के जाने से श्रीलंका काफी कमजोर हो गई है। महेला जयवर्धने अपनी विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी के लिए जाने जाते थे। जयवर्धने के नाम क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज है। जयवर्धने के कई रिकॉर्डो में से एक रिकॉर्ड की आज हम बात कर रहे हैं... जिसकों भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी नहीं तोड़ पाए थे।
 
बात...27 जुलाई 2006 की जब जयवर्धने ने एसएससी कोलंबो के मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 374 रन की मैराथन पारी खेली। यह किसी भी एशियाई बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। इसी के साथ साथ टेस्ट मैचों का यह चौथा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। टेस्ट मैचों में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम दर्ज है। उन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में नाबाद 400 रन बनाकर यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 
 
महेला जयवर्धने ने 45 चौके और एक छक्का की मदद से 572 गेंदों पर 374 रनों की विशाल पारी खेली। दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज सचिन रमेश तेंदुलकर भी इस महान रिकॉर्ड के करीब नहीं पहुंच पाए। टेस्ट मैचों में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 248 रन है। जयवर्धन को इस महान पारी के लिए क्रिकेट जगत उन्हें हमेशा याद रखेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »