29 Mar 2024, 11:32:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

40 साल के सहवाग ने पत्‍नी संग शेयर की ऐसी तस्‍वीर, लिखी ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 11:58AM | Updated Date: Aug 22 2019 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग अक्‍सर अपने सोशल मीडिया कमेंट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सहवाग एक बार फिर अपनी एक पोस्‍ट को लेकर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। ये पोस्ट उन्होंने अपनी पत्नी आरतीके साथ खुद की तस्वीर के साथ की है। इसमें लिखे गए कैप्‍शन को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कई लोगों ने तो सहवाग की सराहना की है जबकि कई ने उन्हें दिलचस्प सुझाव भी दिए हैं। 
 
दरअसल, 40 साल के वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर ऐसी पोस्ट डाली है जिसने दुनियाभर के पतियों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। सहवाग ने पत्नी आरती के साथ फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों किसी फंक्‍शन के लिए तैयार दिख रहे हैं। सहवाग ने इसका कैप्‍शन लिखा है कि पत्नी अपनी गलती होने के बावजूद हमेशा ही पतियों को माफ कर देती हैं। हालांकि वीरेंद्र सहवाग ने इस कैप्‍शन के बाद मुस्कुराहट वाली इमोजी डालते हुए आरती सहवाग की ओर इशारा करते हुए लिखा है कि शानदार पत्नी के साथ जीवन अच्छा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »