20 Apr 2024, 04:42:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ICC टेस्ट रैंकिंग : विराट कोहली के और करीब पहुंचे स्टीव स्मिथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 3:56PM | Updated Date: Aug 20 2019 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ एशेज सीरीज में लगातार शानदार प्रदर्शन की बदौलत अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में नंबर दो स्थान पर आ गए और अब वह नंबर एक पर काबिज भारतीय कप्तान विराट कोहली से सिर्फ नौ अंक पीछे रह गए हैं।
 
स्मिथ ने इंग्लैंड में चल रही एशेज सीरीज के दोनों टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 के औसत से 378 रन बनाए हैं। अपने इसी प्रदर्शन की बदौलत वह टेस्ट रैंकिंग में 913 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए। स्मिथ से आगे अब सिर्फ विराट हैं जो 922 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। हालांकि स्मिथ और उनके बीच अंकों का फासला बेहद कम हो गया है जिससे उनका शीर्ष स्थान खतरे में पड़ गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »