20 Apr 2024, 05:01:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी को पीछे छोड़ देंगे विराट...बन जाएंगे भारत के सबसे महान कप्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 2:33PM | Updated Date: Aug 20 2019 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने विंडीज के खिलाफ कई रिकॉर्ड बनाएं। अब भारत और विंडीज के बीच टेस्‍ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज में विराट कोहली अब टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते है। बता दें कि धोनी ने 60 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की, जिसमें से 27 मैच जीते हैं, 18 हारे हैं और 15 मैच ड्रॉ हुए हैं। अब अगर हम कोहली की बात करें तो, उन्होंने अब तक 46 मैचों में भारतीय टीम जीती है और 26 मैच जीतने में सफल रहे हैं। उसने 10 मुकाबले गंवाए हैं और 10 मैच ड्रॉ रहे हैं।
 
ऐसे में कोहली को धोनी को पीछे छोड़ने के लिए केवल 2 टेस्ट मैच जीतने होंगे। अब भारतीय टीम 22 अगस्त से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। अगर कोहली इस श्रृंखला के दोनों मैच जीतने में कामयाब होते हैं, तो वह इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ देंगे और टेस्ट में भारत के सबसे महान कप्तान बन जाएंगे।  भारत इस समय वेस्ट इंडीज दौरे पर है जहाँ भारत पहले ही टी 20 और एकदिवसीय श्रृंखला जीत चुका है। वह 22 अगस्त से टेस्ट सीरीज खेलेगा। इस समय, इन दोनों टीमों के बीच अभ्यास मैच खेले जा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »