20 Apr 2024, 00:44:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने की सगाई - लगाया था तिहरा शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 11:57AM | Updated Date: Aug 20 2019 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले टीम इंडिया के बल्लेबाज करुण नायर ने सान्या टंकरीवाला से सगाई कर ली है। करुण ने सान्या के साथ एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें सान्या सगाई की अंगूठी पहने दिख रही हैं। फोटो के साथ सान्या ने कैप्शन दी है- तुम मेरी दुनिया में जो उजाला लाई हो और कोई ला नहीं सकता। करुण की इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में हजारों लाइक मिले। उनके फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। बता दें कि करुण भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले मात्र दूसरे बल्लेबाज हैं।
 
उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग यह कारनामा दो बार कर चुके हैं। सहवाग के नाम टेस्ट क्रिकेट में 319 और 309 रन की पारियां खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। करुण ने अभी जून माह में ही सान्या को रोमांटिक डेट के दौरान प्रपोज किया था। करुण ने तब भी सान्या के साथ एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने कैप्शन दी थी। शी सैड यैस। अब करुण ने अपने पारिवारिक मेंबरों के साथ फंक्शन कर सान्या से सगाई कर ली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »