29 Mar 2024, 15:04:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महेंद्र सिंह धोनी ने लेह में बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 1:49AM | Updated Date: Aug 18 2019 1:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लेह। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टेरिटोरियल आर्मी के साथ जम्मू-कश्मीर में अपनी दो सप्ताह की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। इस बीच बच्चों के साथ बास्केटबॉल कोर्ट पर क्रिकेट खेलते हुए उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में धोनी गेंद को हिट करते हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी ने लद्दाख में क्रिकेट अकादमी भी खोलने का वादा किया है। 38 वर्षीय धोनी ने क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया है। उन्होंने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद क्रिकेट से ब्रेक लिया और कश्मीर में अपनी रेजिमेंट को सेवा देने के लिए पहुंच गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »