28 Mar 2024, 19:26:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रसेल डोमिंगो बांग्लादेश के मुख्य कोच बने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 4:36PM | Updated Date: Aug 17 2019 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कोच रसेल डोमिंगो बंगलादेश के मुख्य कोच बनाए गए हैं। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को इसकी घोषणा की। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने टीम के मुख्य कोच के रुप में डोमिंगो का नाम घोषित किया। डोमिंगो का अनुंबध दो साल तक के लिए हैं और वह बंगलादेश टीम के साथ 21 अगस्त से जुड़ेंगे। डोमिंगो के अलावा इस दौड़ में माइक हेसन और मिकी आर्थर भी शामिल थे। हेसन भारतीय टीम के कोच के लिए भी दौड़ में शामिल थे लेकिन उन्हें भारतीय टीम का कोच नहीं चुना गया था जबकि पाकिस्तान ने आर्थर का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया था। डोमिंगो बंगलादेश के श्रीलंका दौरे के लिए टीम के अंतरिम कोच बनाए गए खालिद महमूद की जगह लेंगे। बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, हमने टीम के कोच के लिए डोमिंगो का नाम चुना है।
 
उनके अलावा कई और लोग भी इस दौड़ में शामिल थे लेकिन हमें इस पद के लिए एक ऐसे व्यक्ति की जरुरत थी जो टीम के लिए उपलब्ध रहें और उनके पास अनुभव भी है। हमें कोच के रुप में ऐसे व्यक्ति की तलाश थी जो टीम के साथ लंबे समय तक रह सके और डोमिंगो भी टीम का साथ छोड़ने के इच्छुक नहीं हैं। बीसीबी ने हालांकि बल्लेबाजी कोच नील मैकेंजी का अनुंबध बढ़ाया है। इसके साथ ही बीसीबी ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज चार्ल लेंगवेल्ट को टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है जबकि न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज डेनियल वेटोरी बंगलादेश के स्पिन कोच बनाए गए हैं।
 
डोमिंगो इससे पहले दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के कोच थे तथा वर्ष 2011 में उन्हें दक्षिण अफ्रीका का सहायक कोच नियुक्त किया गया था। उन्हें 2012 में टीम के ट्वंटी-20 प्रारुप का कोच नियुक्त किया था। डोमिंगो के नेतृत्व में ही दक्षिण अफ्रीका की टीम 2014 के ट्वंटी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। डोमिंगो ने कहा,बंगलादेश टीम का मुख्य कोच नियुक्त होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैंने इस टीम को प्रगति करते देखा है और मैं इस टीम के साथ जुड़ने के लिए बेहद उत्सुक हूं। बंगलादेश ने इंग्लैंड में पिछले महीने समाप्त हुए आईसीसी विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया था और कई उलटफेर भी किए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »