19 Apr 2024, 03:50:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुरेश रैना को लेकर सानिया मिर्जा ने कहा कुछ ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 12:15PM | Updated Date: Aug 16 2019 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी सुरेश रैना ने हाल ही में अपने घुटने की सर्जरी करवाई है। इस सर्जरी के बाद रैना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और साथ ही उसके साथ एक इमोशनल पोस्ट भी लिखी है। इस वीडियो में रैना सर्जरी के बाद ट्रेड मिल पर सपोर्ट के साथ चलते नजर आ रहे हैं।
 
अपनी सर्जरी जैसे मुश्किल हालात से गुजरते समय उन्होंने एक वीडियों शेयर करते हुए लिखा था कि 'ये मुश्किल हो सकता है लेकिन आप हार नहीं मानेंगे। आप भले ही मुश्किल समय से गुजर रहे हों, लेकिन आप हार नहीं मानेंगे। मुश्किल होता है कि आप अपने दिमाग या शरीर को बदलकर बेहतर हो जाएं। ये सच में मुश्किल होता है। और हार मान जाना आसान है खुद को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने से।'
 
जिसके बाद उन्हें संत्वाना देने वालों की लाइन लग गई। जिसके बाद एक के बाद एक ट्वीट आने लगे, इसी लिस्ट में एक नया नाम और जुड़ गया है सानिया मिर्जा का, जिन्होंने ट्वीट करते हुए अपनी बात कहीं, जिन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि हमें पता है कि कभी भी कोई सर्जरी इतनी आसान नहीं होती है। इसकों ठीक होने में समय लगता हैं और हम यहीं चाहते हैं कि आप जल्द से जल्द ठीक हो जाए , वापस से क्रिकेट ग्रांउड लौटे, हम आपका खेल देखने के लिए बेताब हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »