19 Apr 2024, 07:14:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा आज तोड़ सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड - बस बनाने हैं इतने रन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 1:48PM | Updated Date: Aug 14 2019 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले आज तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के ओपनर और विस्‍फोटक बल्‍लेबाज रोहित शर्मा के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। रोहित शर्मा के पास भारतीय टीम पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह और अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला के रिकॉर्ड तोड़ने का बड़ा मौका होगा।
 
अगर रोहित आज तीसरे वनडे में 26 रन भी बनाते हैं तो इस लिस्ट में युवराज सिंह (8701) को छोड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। शिवनारायण चंद्रपॉल (8778) को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें 103 रन बनाने की जरूरत है। वही रोहित शर्मा के पास सबसे अधिक शतकों के मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ने और सनथ जयसूर्या की बराबरी करने का मौका भी होगा।  रोहित शर्मा ने अभी 27 वनडे शतक लगाए हैं।
 
फिलहाल, वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा 8676 रनों के साथ भारत की ओर से 8वें नंबर पर हैं। रोहित शर्मा इस समय युवराज सिंह से केवल 26 रन पीछे हैं, जिन्होंने 304 मैचों में 8701 रन बनाए हैं। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा सिक्सर किंग युवराज सिंह से पहले ही आगे निकल गए हैं, लेकिन युवराज सिंह ने कुछ रन एशिया इलेवन की ओर से बनाए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »