20 Apr 2024, 04:25:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने किया Cars24 में निवेश - बनेंगे उसके ब्रांड एंबेस्डर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 4:20PM | Updated Date: Aug 13 2019 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इन दिनों जम्‍मू-कश्‍मीर में सेना के साथ मौजूद टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वाली कार्स24 में निवेश किया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कार्स24 ने एक बयान में कहा कि भागीदारी के तहत धोनी कंपनी में हिस्सेदारी हासिल करेंगे और उसके ब्रांड एंबेस्डर बनेंगे। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि धोनी ने कितना निवेश किया है।
 
कार्स 24 का गठन 2015 में हुआ। यह देश में कारों की खरीद-बिक्री का सबसे बड़ा मंच है। कंपनी ने हाल ही में फ्रेंचाइजी मॉडल में कदम रखने की घोषणा की और 2021 तक 300 मझोले शहरों में उपस्थिति बढ़ाने की योजना है। कंपनी में सिकोइया इंडिया, एक्सोर सीड्स, डीएसटी ग्लोबल के भागीदार किंग्सवे कैपिटल तथा केसीके ने निवेश कर रखे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »