19 Apr 2024, 20:09:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जॉय के शतक से बंगलादेश के 261

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 8:17PM | Updated Date: Aug 11 2019 8:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

होव। महमूदुल हसन जॉय की 109 रन की शानदार शतकीय पारी की बदौलत बंगलादेश अंडर-19 ने भारत अंडर-19 के खिलाफ त्रिकोणीय अंडर-19 सीरीज के फाइनल में रविवार को 50 ओवर में 261 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। जॉय ने 134 गेंदों पर 109 रन की बेहतरीन पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। जॉय आखिरी बल्लेबाज के रूप में पारी की आखिरी गेंद पर टीम के 261 के स्कोर पर आउट हुए।

उन्होंने दूसरे विकेट के लिए परवेज हुसैन एमोन के साथ 65 रन और शमीम हुसैन के साथ छठे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की। एमोन ने 64 गेंदों पर 60 रन की आक्रामक पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए जबकि होसैन ने 48 गेंदों पर 32 रन में दो चौके लगाए। ओपनर तंजीद हसन ने 24 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाये। बंगलादेश के स्कोर में 21 अतिरिक्त रनों का भी योगदान रहा। भारत की तरफ से कार्तिक त्यागी ने 49 रन पर दो विकेट और सुशांत मिश्रा ने 33 रन पर दो विकेट लिए जबकि बंगलादेश के चार खिलाड़ी रन आउट हुए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »