24 Apr 2024, 11:43:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शुभमन गिल के दोहरे शतक पर रोहित शर्मा ने दिया ये बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 12:52PM | Updated Date: Aug 11 2019 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हाल ही विंडीज में टेस्ट के तीसरे दिन दोहरा शतक छोड़ सुर्खियों में आए शुभमन गिल ने गौतम गंभीर का 17 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। गौतम गंभीर ने साल 2002 में जिम्बाब्वे के विरूद्ध इंडिया बोर्ड प्रेजिडेंट की ओर से खेलते हुए दोहरा शतक जड़ने का कारनामा किया था।
 
शुभमन गिल ने भारत ए की तरफ से खेलते हुए वेस्टइंडीज दौरे पर बेहतरीन बल्लेबाजी की। शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज दौरे पर 4 मैचों में 3 में अर्धशतक बनाए थे। गिल ने पहले मैच में 69 रन, दूसरे मैच में 77 रन और तीसरे मैच में 62 रन और 10 रन बनाए हैं। इसके साथ ही शुभमन गिल ने श्रीलंका दौरे पर भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने प्रतियोगिता के दूसरे मैच में 109 रन की पारी खेली थी।
 
शुभमन की इस शानदार पारी की सभी तारीफ़ कर रहे हैं। इधर भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने भी शुभमन की तारीफ़ करते हुए कहा है कि शुभमन एक शानदार खिलाड़ी है और वो जल्द ही टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेगा। रोहित ने कहा है कि शुभमन एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं। भारतीय टीम के लिए ये अच्छी खबर है कि जूनियर टीम में इस तरह का प्रदर्शन हो रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »