मुंबई। यह बात हर कोई जानता है कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गाड़ियों का काफी का काफी शौक है। धोनी के पास कई मंहगी का बाइक्स और कारें है। अब धोनी ने एक और गाड़ी खरीदी है। इस कार की तस्वीर को धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए साक्षी ने नई गाड़ी 'Jeep Grand Cherokee' पर लिखा 'रेड बीस्ट तुम्हारा घर में स्वागत है। माही तुम्हारा खिलौना आ गया है। हमें तुम्हारी कमी खली रही है, इसकी नागरिकता का इंतजार है क्योंकि यह भारत में पहली कार है।
'Jeep Grand Cherokee की बात करे तो इसकी एक्स शो रूम कीमत 1.12 करोड़ रुपए बताई जा रही है। धोनी के गैरेज में कई हाईएंड व्हीकल मौजूद हैं। इनमें फरारी 599 GTO, हमर H2 और GMC Sierra शामिल है। दोपहिया वाहनों में प्रमुख रूप से कावासाकी निन्जा H2, Confederate Hellcat, सुजुकी हायाबुशा बाइक्स शामिल है। धोनी इस समय इंडियन आर्मी में अपनी बटालियन के साथ ड्यूटी पर है। वे 15 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रहेंगे। धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम से दो महीने का ब्रेक लिया है। वे सेना की ड्यूटी के चलते भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं गए हैं।