20 Apr 2024, 17:57:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुरेश रैना के घुटने का हुआ ऑपरेशन - डेढ़ महीने रहेंगे अस्पताल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 12:32PM | Updated Date: Aug 10 2019 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के बाएं हाथ के धुरंधर बल्लेबाज सुरेश रैना का शुक्रवार को एमस्टर्डम में घुटने का ऑपरेशन हुआ। रैना करीब डेढ़ महीने तक अस्पताल में रहेंगे। इसके चलते वह अगले महीने से शुरु हो रहे भारत के घरेलू सीजन टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। 32 साल के रैना को पिछले काफी समय से घुटने में दर्द की शिकायत थी। ऐसे में उन्होंने सर्जरी कराना ही बेहतर समझा। रैना का ऑपरेशन कर रहे सर्जन डाॅ एच वाॅन डर होवेन ने बताया, मिस्टर सुरेश रैना की घुटने की सर्जरी की गई है। ऑपरेशन सफल रहा। अब रैना को करीब 4-6 हफ्तों तक रिहैब सेंटर में रहना होगा।
 
रैना ने कहा कि वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और सितंबर के अंत में मैदान पर उतरेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पूरे घरेलू सत्र में बाहर रहेंगे तो उन्होंने कहा कि नहीं ऐसा नहीं है। वह इस घरेलू सत्र में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। हालांकि उनकी सर्जरी का मतलब यह है कि वह आगामी घरेलू सत्र के कुछ मुकाबले नहीं खेल सकेंगे। बीसीसीआई ने हाल ही में 2019-20 का घरेलू टूर्नामेंट का कैलेंडर जारी किया था। दलीप ट्रॉफी में सुरेश रैना को जगह नहीं मिली है, लेकिन वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 24 सितंबर से 25 अक्टूबर तक चलेगी। ऐसे में उनके विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश से खेलने की संभावना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »