18 Apr 2024, 11:41:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिव्यांश के शतक से भारत अंडर-19 का मजबूत स्कोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 12:57AM | Updated Date: Aug 10 2019 12:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेकेनहैम। ओपनर दिव्यांश सक्सेना की 102 रन की बेहतरीन शतकीय पारी की बदौलत भारत अंडर-19 ने इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ शुक्रवार को त्रिकोणीय अंडर-19 सीरीज के आखिरी लीग मैच में 50 ओवर में आठ विकेट पार 278 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। भारत और बंगलादेश की टीमें पहले ही इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुकी हैं जो रविवार को खेला जाएगा। दिव्यांश ने 127 गेंदों पार 102 रन की शानदार पारी में आठ चौके लगाए।
 
दिव्यांश ने तीसरे विकेट के लिए कप्तान प्रियम गर्ग के साथ 108 रन की साझेदारी की। गर्ग ने 71 गेंदों पार 51 रन में एक चौका और दो छक्के लगाए। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए तिलक वर्मा के साथ 67 रन जोड़े। तिलक ने मात्र 25 गेंदों पार 52 रन की विस्फोटक पारी में पांच चौके और तीन छक्के उड़ाए। दिव्यांश अपना शतक पूरा करने के बाद छठे बल्लेबाज के रूप में 273 के स्कोर पर 49वें ओवर की आखिरी गेंद पार आउट हुए। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जॉर्ज बाल्डरसन ने 60 रन पर तीन विकेट लिए। जोई एविसन ने भी 46 रन पर तीन विकेट लिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »