20 Apr 2024, 18:25:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऋषभ पंत ने की बड़ी गलती... विराट को खली धोनी की कमी!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 4:27PM | Updated Date: Aug 9 2019 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और वेस्‍इंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। बारिश के कारण सिर्फ 13 ओवर का ही मैच हुआ और बारिश के चलते मैच रद्द करना पड़ा। इस दौरान मैच में विराट कोहली की धोनी की कमी भी खली। दरअसल धोनी इस वक्त विंडीज दौरे पर नहीं और उनकी जगह ऋषभ पंत ने ले रखी है। पहले वनडे साफ तौर पर पंत में अनुभव की कमी नजर आई।
 
मुकाबले में जब पहली पारी का चौथा ओवर मोहम्मद शमी फेंकने आए और इस ओवर की पांचवी गेंद पर ईवन लुईस के खिलाफ एबीडब्ल्यू की अपील की गई। पर अंपायर ने इस अपील को खारिज कर दिया है। इसके बाद कप्तान कोहली ने मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत से डीआरएस लेने की चर्चा की पर कोई ठोस परिणाम नहीं निकला और यहां भारतीय टीम ने डीआरएस नहीं लिया। 
 
वहीं जब बाद में रीप्ले दिखाया गया तो सब हैरान रह गए क्योंकि शमी की गेंद सीधे विकेट पर जाकर लग रही थी और ईवन लुईस आउट थे। माना जा रहा है कि अगर यहां धोनी होते तो वह जरूर ही कप्तान कोहली को डीआरएस लेने की सलाह देते ।ऋषभ पंत मुकाबले में इस काम को बखूबी नहीं कर पाए और टीम को भुगतना पड़ा। महेंद्र सिंह धोनी का कद इसी वजहसे भारतीय टीम बढ़ा है क्योंकि उनका अनुभव टीम के लिए काम आता है। माना जा रहा है कि धोनी जब भी टीम के साथ नहीं होंगे तो टीम अक्सर ऐसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है जिससे काफी ज्यादा नुकसान होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »