20 Apr 2024, 03:21:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक - तोड़ा गौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 11:39AM | Updated Date: Aug 9 2019 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में सेलेक्शन नहीं होने के बाद शुभमन गिल ने सेलेक्टर्स को करारा जवाब देते हुए वेस्टइंडीज में ही डबल सेंचुरी जड़ दी। वेस्टइंडीज दौरे के लिए जब टीम इंडिया का चयन हुआ तो उस टीम में शुभमन गिल का नाम नहीं था।
 
शुभमन गिल को भारतीय चयनकर्ताओं के इस फैसले से निराशा भी हुई होगी। हालांकि अब गिल ने अपने बल्ले से सभी चयनकर्ताओं को करारा जवाब देते हुए गलत साबित किया है। गिल ने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट मैच में शानदार दोहरा शतक जड़ा। त्रिनिडाड में खेले जा रहे इस मुकाबले में शुभमन गिल ने 257 गेंदों में नाबाद 204 रन ठोक डाले. अपनी इस पारी में शुभमन ने 19 चौके और दो छक्के लगाए।
 
शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाते ही गौतम गंभीर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। शुभमन गिल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। शुभमन गिल ने महज 19 साल, 334 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया है। गौतम गंभीर ने 20 साल 124 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था।
 
बता दें त्रिनिडाड में खेले जा रहे इस मैच में शुभमन गिल पहली पारी में शून्य पर पैवेलियन लौट गए थे। एकिम फ्रेजर की पहली ही गेंद पर गिल ने अपना विकेट गंवा दिया था। लेकिन दूसरी पारी में गिल ने अपने बल्ले का दम दिखाते हुए पहले 113 गेंदों में शतक जड़ा और उसके बाद उन्होंने 246 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया।
 
इस मुकाबले में शुभमन गिल के अलावा कप्तान हनुमा विहारी ने भी नाबाद 118 रन बनाए। इंडिया ए ने दूसरी पारी में 365 रन बनाए और पहली पारी में 7 रन की बढ़त के आधार पर टीम ने वेस्टइंडीज ए को 373 रनों का लक्ष्य दिया.बता दें वेस्टइंडीज ए के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने ही बनाए थे। उनके बल्ले से 4 मैच में 218 रन निकले थे। गिल का औसत 54 से ज्यादा था. गिल ने 4 में से 3 मैचों में अर्धशतक ठोके थे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »