28 Mar 2024, 22:30:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हाशिम अमला को इस खिलाड़ी ने कहा था 'आतंकवादी', मिली थी ये सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 11:31AM | Updated Date: Aug 9 2019 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर हाशिम अमला ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। पिछले एक साल से खराब दौर से गुजर रहे अमला को इसके बावजूद विश्व कप 2019 के लिए टीम में शामिल किया गया था। विश्व कप के दौरान उनका बल्ला नहीं चला और इसका असर दक्षिण अफ्रीकी टीम के प्रदर्शन पर भी नजर आया। एक दिग्गज खिलाड़ी ने तो एक बार उनको आतंकवादी का दर्ज़ा भी दे दिया था। इसके अलावा उन पर कई बार जुर्माना लागता रहता था।
 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस ने हाशिम अमला को साल 2006 में लाइव मैच के दौरान आतंकवादी कह दिया था। श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दौरान जैसे ही अमला ने कैच पकड़ा तो डीन जोंस ने कमेंट्री पैनल में कहा था आतंकवादी ने एक और विकेट ले लिया। फिलहाल इस घटना के बाद डीन जोंस को कमेंट्री पैनल से हटा दिया गया। इस घटना के बाद डीन जोंस ने हाशिम अमला से निजी तौर पर माफी भी मांगी।
 
शायद ही आपको पता होगा कि आमला पहले अश्वेत साउथ अफ्रीकी टेस्ट कप्तान बने थे। इन्होने वर्ष 2014 में साउथ अफ्रीकी टेस्ट टीम की कप्तानी अपने हाथ में ली थी। हाशिम अमला जितने शानदार खिलाड़ी हैं उतने ही धार्मिक भी हैं, यही कारण है कि उनको हर महीने कई डॉलर्स का जुर्माना देना पड़ता है। एक बियर कंपनी दक्षिण अफ्रीका टीम की स्पोंसर है। जिसके कारण दक्षिण अफ्रीका टीम की जर्सी पर बीयर का लोगो प्रिंट है, लेकिन अमला की जर्सी पर बीयर कंपनी का लोगो नहीं होता था। इस वजह से हाशिम अमला को हर महीने 500 डॉलर का जुर्माना देना पड़ता था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »