29 Mar 2024, 07:29:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऋषभ पंत ने टी-20 में बनाया ये नया रिकॉर्ड - 42 गेंद में बनाएं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 3:49PM | Updated Date: Aug 7 2019 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुयाना। मंगलवार को वेस्टइंइीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच मे युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शानदार बल्‍लेबाजी की। ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंद में चार चौके और 2 छ्क्के की बदौलत अंतरराष्ट्रीय टी-20 में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। अंत में पंत 42 गेंद में 65 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने चार चौके और चार छक्के जड़े। लेकिन पंत इस बार नहीं रुके उन्होंने इसके बाद अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए टीम को अंत में शानदार छक्का जड़कर जीत दिलाई। इसी के साथ ही वो अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए।
 
रिषभ पंत अपनी इस अर्धशतकीय पारी के साथ अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 22 साल की उम्र से पहले दो अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले और कोई भारतीय खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सका।  धोनी की गैरमौजूदगी में पंत को वेस्टइंडीज दौरे के लिए तीनों फॉर्मेट में जगह दी गई है। पंत को टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। 
 
लेकिन वो अब तर घरेलू क्रिकेट के शानदार प्रदर्शन को अंतरारष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा पाने में असफल रहे हैं। टी-20 क्रिकेट में अबतक खेले 18 मैच की 17 पारियों में वो 21.57 के मामूली औसत के साथ महज 302 रन बनाने में सफल हुए हैं। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 124.27 का रहा है। ऐसे में 8 अगस्त से शुरू हो रही वनडे सीरीज में उनसे अच्छे प्रदर्शन की आशा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »