24 Apr 2024, 16:14:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुषमा स्वराज के निधन से दुखी टीम इंडिया - इन खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 3:38PM | Updated Date: Aug 7 2019 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर क्रिकेट जगत के कई दिग्‍गजों ने भी शौक जताया है और उन्‍हें याद कर उनको श्रद्धांजलि दी।
 
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन से बहुत दुखी हूं। एक वरिष्ठ नेता और बीजेपी की स्तंभ, उनको सभी बहुत प्रेम करते थे। उनको हमेशा उन नेताओं में शुमार किया जाएगा जो हमेशा मदद के लिए तैयार रहती थीं। उनके परिवार व मित्रों के साथ मेरी संवेदना है। भारत के लिए बड़ी क्षति।'
 
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी ट्वीट करके सुषमा स्वराज की तारीफ की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारत के दिग्गज बिलियर्ड्स व स्नूकर खिलाड़ी पंकज अडवाणी ने भी शोक व्यक्त किया और ट्वीट करके सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी।
 
भारतीय क्रिकेट के 3 बड़े चेहरे- वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और सुरेश रैना ने भी ट्वीट करके सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी।
 
सुषमा स्वराज का मंगलवार को 67 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ। उनको दिल का दौरा पड़ा था। वो लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रहीं जिस दौरान वो दिल्ली की मुख्यमंत्री और भारत की विदेश मंत्री रह चुकी थीं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »