16 Apr 2024, 10:40:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

न्यूजीलैंड के इस महान खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट से संन्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 3:10PM | Updated Date: Aug 7 2019 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। न्यूजीलैंड के दिग्‍गज खिलाड़ी ब्रैंडन मैकुलम ने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास की घोषणा कर दी है। बता दें कि मैकुलम वर्ष 2016 में रिटायर हो गए थे, लेकिन फिलाहल वो विदेशी टी-20 लीग में खेल रहे थे। 37 वर्षके मैकुलम ने क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा करने की जानकारी ट्विटर पर साझा की है। मैकुलम ने ट्विटर पर एक पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं आज गर्ववसंतुष्टि के साथ जी टी-20 कनाडा की समापन के बाद सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर रहा हूं।
 
मैं यूरो टी-20 स्लैम में नहीं खेलूंगा व मैं आयोजकों का उनके समर्थन व मेरे निर्णय को समझने के लिये आभार जाहीर करता हूं। बता दें कि न्यूजीलैंड ही नहीं मैकुलम दुनिया क्रिकेट के खतरनाक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। 
 
ब्रैंडन मैकुलम ने अपने करियर में 101 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6453 रन बनाए। इसमें 12 शतक भी हैं। मैकुलम ने न्यूजीलैंड के लिए 260 वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6083 रन बनाए, जिसमें पांच शतक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने 71 टी-20अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 2140 रन बनाए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »