20 Apr 2024, 17:19:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया ने किया वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ - रच डाला ये बड़ा इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 11:41AM | Updated Date: Aug 7 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वेस्‍इंडीज से लगातार तीसरा और आखिरी टी-20 मै जीतकर विराट सेना ने तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर ली है। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने किरोन पोलार्ड (58) और रोवमैन पॉवेल (नाबाद 32) की शानदार पारी की बदौलत भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा था।
 
भारतीय टीम ने इस लक्ष्य का आसानी से 19.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। भारतीय टीम को ऋषभ पंत ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाई। पहले मैच में शनिवार को चार विकेट से जीत हासिल करने के बाद भारत ने रविवार को दूसरा मैच डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 22 रन से जीता था।
 
भारत, वेस्टइंडीज पर टी20 क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाला देश बन गया है। भारत ने साल 2018-19 के दौरान वेस्टइंडीज को लगातार 6 मैचों में मात दी है। वहीं पाकिस्तान (5) इस मामले में दूसरे स्थान पर है।
 
टी-20 वेस्टइंडीज पर लगातार जीत - 
6 भारत (2018-19)
5 पाकिस्तान (2016-17)
4 साउथ अफ्रीका (2008-10)
4 श्रीलंका (2009-12)
4 ऑस्ट्रेलिया (2010-12)
4 पाकिस्तान (2017-18)
 
वेस्टइंडीज इस शिकस्त के साथ टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सर्वाधिक मैच गंवाने वाली टीम बन गई है। वेस्टइंडीज ने अब तक कुल 58 टी20 मुकाबले हारे हैं। वहीं श्रीलंका और बांग्लादेश 57-57 मैच हार चुका है।
 
टी-20 में सर्वाधिक हार - 
58 वेस्टइंडीज
57 श्रीलंका/ बांग्लादेश
56 न्यूजीलैंड
54 ऑस्ट्रेलिया
52 पाकिस्तान
50 जिम्बाब्वे/ इंग्लैंड
44 साउथ अफ्रीका
41 भारत
 
ये भारत की टी-20 क्रिकेट सीरीज में 3-0 से चौथी क्लीन स्वीप रही। इससे पहले भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका का भी इस फॉर्मेट में 3-0 से सफाया कर चुका है। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दूसरी बार 3-0 से हराया है।
 
भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वी - 
बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2016
बनाम श्रीलंका, 2017
बनाम वेस्टइंडीज, 2018
बनाम वेस्टइंडीज, 2019
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »