28 Mar 2024, 17:07:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जूते पॉलिस करते नजर आए धोनी - वायरल हो रही है ये तस्‍वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2019 4:17PM | Updated Date: Aug 6 2019 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इन दिनों सेना के साथ जम्मू-कश्मीर में मौजूद टीम इंडिया के महान खिलाड़ि‍यों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की कई तस्‍वीरें सामने आई है। इस बीच धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन यानी पैरा के साथ धोनी कश्मीर में तैनात हैं। 2 महीने का ब्रेक धोनी ने क्रिकेट से लिया है ताकि वह सेना में अपनी पूरी तरह से सेवा दे पाएं। सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था। उस वीडियो में वह सैनिकों के साथ घाटी में वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे थे।
 
 धोनी की सोशल मीडिया पर एक दूसरी तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में धोनी सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं और वह अपने बूट्स खुद ही पॉलिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर फैन्स एक बार फिर से उनके दीवाने हो गए हैं। धोनी की सादगी और सरलता से इस तस्वीर को फैन्स ने जोड़ दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »