18 Apr 2024, 19:21:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गिल,फजल,पांचाल को इंडिया ब्लू, ग्रीन, रेड की कमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2019 3:30PM | Updated Date: Aug 6 2019 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को दलीप ट्रॉफी के आगामी सत्र के लिये शुभमन गिल को इंडिया ब्लू, फैज फजल को इंडिया ग्रीन और प्रियांक पांचाल को इंडिया रेड का कप्तान नियुक्त कर दिया। बीसीसीआई के चयनकर्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने दलीप ट्रॉफी 2019-20 सत्र के लिये अपनी टीमों की घोषणा कर दी जिसके मुकाबले 17 अगस्त से आठ सितंबर तक बेंगलुरू में खेले जाने हैं। चयन समिति ने इंडिया ब्लू, ग्रीन और रेड के लिये 15-15 सदस्यीय टीमों की घोषणा की है।     
टीमें इस प्रकार हैं-
 
इंडिया ब्लू- शुभमन गिल(कप्तान), रूतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, रिकी भुई, अनमोलप्रीत सिंह, अंकित बावने, स्रेल पटेल (विकेटकीपर), श्रेयस गोपाल, सौरभ कुमार, जलज सक्सेना, तुषार देशपांडे, बासिल थम्पी, अंकी चौधरी, दिवेश पठानिया, आशुतोष अमर।
 
इंडिया ग्रीन- फैज फजल(कप्तान), अक्षत रेड्डी, ध्रुव शौरी, सिद्धेश लाड, प्रियम गर्ग, अक्षदीप नाथ, राहुल चाहर, धर्मेंद्रसिन्ह जडेजा, जयंत यादव, अंकित राजपूत, इशान पोरेल, तनवीर उल हक,अक्षय वाडकर(विकेटकीपर), राजेश मोहंती, मिलिंद  कुमार।
 
इंडिया रेड- प्रियांक पांचाल(कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, अक्षर पटेल, करूण नायर, इशान किशन(विकेटकीपर), हरप्रीत सिंह भाटिया, मनिपाल लोमरोर, आदित्य सरवटे, अक्षय वखारे, वरूण आरोन,रोनित मोरे, जयदेव उनादकट, संदप वारियर, अंकित कल्सी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »