19 Apr 2024, 12:30:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गौतम गंभीर का शाहिद अफरीदी को जवाब - हम PoK का मसला भी सुलझा लेंगे बेटा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2019 12:24PM | Updated Date: Aug 6 2019 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश में इन दिनों जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर जश्‍न का माहौल है। वहीं पाकिस्‍तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने इस मुद्दे पर भड़काऊ ट्वीट किया तो भारतीय यूजर्स ने उन्‍हें घेर लिया। पूर्व क्रिकेटर व बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने अफरीदी को करारा जवाब दिया है।
 
गंभीर ने लिखा, "शाहिद अफरीदी बिल्‍कुल ठीक कह रहे हैं। 'बेवजह आक्रामकता' है, 'मानवता के खिलाफ अपराध' हैं। यह मुद्दा उठाने के लिए उनकी तारीफ होनी चाहिए। सिर्फ एक बात जो वो लिखना भूल गए कि यह सब 'पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर' में हो रहा है। चिंता न करें, हम उसे भी सुलझा लेंगे बेटा।
 
अफरीदी ने ट्वीट में लिखा था, "UN रेजोल्‍यूशन के हिसाब से कश्‍मीरियों को उनके वाजिब अधिकार दिए जाने चाहिए। हम सब की तरफ स्‍वतंत्रता का अधिकार। संयुक्‍त राष्‍ट्र क्‍यों बना था और वो सो क्‍यों रहा है? कश्‍मीर में मानवता पर हो रहे अपराधों का संज्ञान लिया जाना चाहिए। अमेरिकी राष्‍ट्रपति को मध्‍यस्‍थता की अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »