23 Apr 2024, 19:26:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज सिंह ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच - देखकर हैरान रह गए लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2019 11:39AM | Updated Date: Aug 6 2019 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल ही में क्रिकेस से संन्‍यास लेकर ग्लोबल टी-20 कनाडा टू्र्नामेंट में धमाल मचा रहे दिग्‍गज बल्‍लेबाज युवराज सिहं अपनी टीम टोरंटो रॉयल्स के कप्तान हैं। ऐसे में मैच के दौरान युवराज सिंह ने एक लाजवाब कैच पकड़ा। जिसे देखकर सब हैरान रह गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
 
दरअसल,युवराज ने ब्रेंप्टन वोल्वस के खिलाफ 22 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली। इसमें तीन चौके और 5 छक्के शामिल थे। बल्ले से शानदार खेल के बाद उन्होंने मिड ऑफ पर एक चौंकाने वाला कैच पकड़ा। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने एक गेंद को मिड ऑफ की तरफ मारा, लेकिन युवराज ने उछलते हुए तीसरे प्रयास में गेंद को कैच किया। जिसके वीडियो को फैंस काफी पंसद कर रहे है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »