29 Mar 2024, 18:02:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डू प्लेसिस बने द. अफ्रीकी क्रिकेटर ऑफ द ईयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2019 3:18AM | Updated Date: Aug 5 2019 3:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रिटोरिया। पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस और महिला टीम की कप्तान डेन वान निकर्क को उनके वर्गों में दक्षिण अफ्रीका का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने यहां आयोजित समारोह में दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर तथा मध्यक्रम के बल्लेबाज डेविड मिलर को टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया है। कैगिसो रबाडा को प्रशंसकों की ओर से दक्षिण अफ्रीका फैंस प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। गत वर्ष अक्टूबर में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले रॉसी वेन डेर डुसेन को इंटरनेशनल न्यूकमर ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया गया। उन्होंने पदार्पण के बाद से वनडे में 73.77 और ट्वंटी 20 में 36.14 के औसत से रन बनाए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »