28 Mar 2024, 20:36:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित के अर्धशतक से भारत के 167

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2019 11:11PM | Updated Date: Aug 4 2019 11:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लौडरहिल। ओपनर एवं उपकप्तान रोहित शर्मा की 67 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे ट्वंटी-20 मुकाबले में रविवार को पांच विकेट पर 167 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित ने 51 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 67 रन, ओपनर शिखर धवन ने 16 गेंदों में तीन चौकों के सहारे 23 रन और कप्तान विराट कोहली ने 23 गेंदों में एक चौके और एक छक्के के सहारे 28 रन बनाये। रोहित अपने तीन छक्कों के साथ ट्वंटी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के उड़ाने वाले खिलाड़ी बन गए। रोहित के अब 107 छक्के हो गए हैं और उन्होंने वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल के 105 छक्कों को पीछे छोड़ दिया है। युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत एक बार फिर विफल रहे और मात्र चार रन बनाकर आउट हो गए। 
 
पंत पहले मैच में अपना खाता नहीं खोल पाए थे। मनीष पांडेय छह रन ही बना सके। आल राउंडर क्रुणाल पांड्या ने 13 गेंदों में दो छक्कों की मदद से नाबाद 20 रन और रवींद्र जडेजा ने चार गेंदों में एक छक्के के सहारे नाबाद नौ रन बनाकर भारत को 167 तक पहुंचाया। क्रुणाल और जडेजा ने तीनों छक्के पारी के आखिरी ओवर में कीमो पॉल की गेंदों पर मारे। भारत की पारी के 20वें ओवर में 20 रन बने। रोहित ने शिखर के साथ पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े जिसमें शिखर का योगदान 23 रन था। रोहित ने फिर कप्तान विराट के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। पांड्या और जडेजा ने छठे विकेट के लिए मात्र नौ गेंदों पर 24 रन की अविजित साझेदारी की। विंडीज की तरफ से ओशन थामस और शेल्डन कॉट्रेल ने दो-दो विकेट लिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »