29 Mar 2024, 20:35:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्मिथ लगातार दूसरे शतक से दो रन दूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2019 9:01PM | Updated Date: Aug 4 2019 9:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एजबस्टन। पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ ने दूसरी पारी में चौथे दिन रविवार को लंच तक नाबाद 98 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट में मुकाबले में बनाये रखा। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन तीन विकेट पर 124 रन से आगे खेलना शुरू किया और लंच तक अपना स्कोर चार विकेट पर 231 रन पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब 141 रन की बढ़त हो गयी है।

पहली पारी में 144 रन बनाने वाले स्मिथ दूसरी पारी में 144 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 98 रन बनाकर नाबाद हैं और मैच की दोनों पारियों में शतक बनाने की अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करने से दो रन दूर हैं। उनके साथ मैथ्यू वेड 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। स्मिथ ने सुबह 46 और ट्रेविस हैड ने 21 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 130 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। सुबह के सत्र का एकमात्र विकेट हैड का गिरा जो अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट हुए। हैड ने 116 गेंदों पर 51 रन में छह चौके लगाए। हैड का विकेट बेन स्टोक्स ने लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »