20 Apr 2024, 04:51:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली 10 रन बनाते ही तोड़ देंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2019 4:55PM | Updated Date: Aug 3 2019 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 मैच खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। विराट कोहली जब मैदान पर उतरेंगे तो उनके पास टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाली लिस्ट में एक स्थान ऊपर पहुंचने का मौका होगा। दरअसल, उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 67 मैच खेलते हुए 2263 रन बनाए हैं और सबसे अधिक रन बनाने वाली लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अगर वह 9 रन और बना लेते हैं तो न्यू जीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल की बराबरी कर लेंगे और 10 रन बनाते ही उन्हें पीछे छोड़ देंगे।
 
मौजूदा फॉर्म को देखते हुए विराट के लिए यह आंकड़ा पार करना कोई मुश्किल काम नहीं दिख रहा है। कीवी क्रिकेटर गप्टिल ने 76 मैचों में 33.91 की औसत से 2272 रन बनाए हैं। वह सबसे अधिक टी-20 इंटरनैशनल रन बनाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में टॉप क्रिकेटर की बात करें तो भारतीय ओपनर रोहित 2331 रन के साथ पहले नंबर पर हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »