20 Apr 2024, 19:28:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी की जगह में ऋषभ पंत के बारे में ऐसा बोले विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2019 11:32AM | Updated Date: Aug 3 2019 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप खत्‍म होने के बाद अब टीम इंडिया वेस्‍टइंडीज दौर पर पहुंच गई है। जहां सीरीज का आज पहला टी-20 मैच खेला जाएगा। इस दौरे पर धोनी की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया गया है। ऐसे में मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा ये सीरीज ऋषभ पंत के लिए एक मौके की तरह हैं।
 
कोहली ने कहा,अब जब महेंद्र सिंह धोनी इस दौरे पर नहीं हैं तो भारतीय टीम उनके इतर योजना बनाने पर काम कर रही है। कोहली ने कहा, 'धोनी का अनुभव हमारे लिए बहुत जरूरी रहा है। लेकिन यह ऋषभ पंत के लिए एक मौके की तरह हैं कि वह अधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलें और अपनी प्रतिभा को साबित करें।'
 
कोहली ने आगे कहा,'हमें अगले साल टी20 वर्ल्ड कप खेलना है। इसके साथ ही टेस्ट चैंपियनशिप की भी शुरुआत हो रही है। हम एक नई शुरुआत की तैयारी कर रहे हैं। हर बार चीजें आपके हिसाब से नहीं हो सकतीं। आपको शुरू से चीजें शुरू करनी पड़ती हैं। अब वर्ल्ड टाइटल के लिए आपको दोबारा प्रयास करना होगा।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »