20 Apr 2024, 03:04:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया ऐसा वीडियो - बिना ड्राइवर पार्क हो गई कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2019 11:28AM | Updated Date: Aug 3 2019 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के दिग्‍गज खिलाड़ी रहे सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को अपने ट‍्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सचिन ने अपने घर के पार्किंग में स्वचलित (ऑटोमैटिक) कार के चलाने का अनुभव शेयर किया है। 
 
दरअसल, सचिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें लिखा'अपने कार पार्क को अपने गैरेज में देखने का रोमांचकारी अनुभव। ऐसा लगा जैसे मिस्टर इंडिया (अनिल कपूर) ने नियंत्रण ले लिया हो! मुझे यकीन है कि बाकी के वीकेंड मेरे दोस्तों के साथ इसी तरह रोमांचक होंगे।'
 
बता दें सचिन को महंगी कारों का शौंक है। उनके पास BMW 760Li (7 सीरीज), BMW i8, BMW 750Li M स्पोर्ट, फरारी 360 कार ड्राइव जैसी महंगी कारें हैं। भारत में फरारी 360 कार ड्राइव के मालिक बहुत कम लोग हैं। यह कार सचिन को डॉन ब्रैडमैन के 29 टेस्ट सेंचुरी के रिकॉर्ड की बराबरी करने पर ऑटोमोबाइल कंपनी फिएट ने गिफ्ट की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »