28 Mar 2024, 15:40:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत के खिलाफ ट्वंटी-20 सीरीज से हटे रसेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2019 1:59AM | Updated Date: Aug 3 2019 1:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फ्लोरिडा। वेस्ट इंडीज के आलराउंडर आंद्रे रसेल भारत के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाली ट्वंटी-20 सीरीज के पहले दो मैचों से हट गए हैं। क्रिकेट वेस्ट इंडीज ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। रसेल घुटने की चोट से उबरकर हाल ही में मैदान में लौटे थे और कनाडा में ग्लोबल टी-20 सीरीज में खेल रहे थे। उन्हें इस लीग के दौरान कुछ परेशानी महसूस हुई थी और उन्होंने विंडीज चयनकर्ताओं को अपनी अनुपलब्धता के बारे में सूचित किया था। रसेल की जगह टीम में मध्य क्रम के बल्लेबाज जैसन मोहम्मद को शामिल किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »