25 Apr 2024, 14:03:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड के एक विकेट पर 71 रन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2019 7:09PM | Updated Date: Aug 2 2019 7:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एजबस्टन। इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट के दूसरे दिन सुबह के सत्र में ठोस बल्लेबाजी करते हुये शुक्रवार को लंच तक एक विकेट खोकर 71 रन बना लिये। इंग्लैंड ने कल के बिना कोई विकेट खोए 10 रन से आगे खेलना शुरू किया और सुबह के दो घंटे के खेल में 27 ओवर में 61 रन जोड़े। लंच के समय रोरी बर्न्स 41 और जो रूट 11 रन बनाकर क्रीज पर थे। इंग्लैंड ने इस सत्र में अपना एकमात्र विकेट जेसन रॉय के रूप में गंवाया जिन्हें जेम्स पैटिनसन ने स्टीवन स्मिथ के हाथों कैच कराया। राय ने 22 गेंदों में दो चौकों की मदद से 10 रन बनाये। आस्ट्रेलिया ने कल अपनी पहली पारी में 284 रन बनाये थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »