19 Apr 2024, 19:58:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्टीव स्मिथ का बड़ा खुलासा - बैन के दौरान मन में कई बार आया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2019 4:10PM | Updated Date: Aug 2 2019 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज शुरू हो चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्‍ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने शानदार 144 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी के बाद स्टीव स्मिथ ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जब वह बैन झेल रहे थे तो उनके मन में कई बार संन्यास लेने का विचार आया था। स्टीव स्मिथ दक्षिण अफ्रीका में बॉल टेंपरिंग के मामले में प्रतिबंधित होने के बाद पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
स्मिथ ने बताया कि पिछले 15 महीनों में कई बार ऐसा हुआ जब मैं यह नहीं जानता था कि अब मैं कभी क्रिकेट खेल पाऊंगा या नहीं।
 
क्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में स्मिथ ने कहा- इसके लिए मैंने एक समय अपने प्यार को खो दिया था। तब उस समय जब मेरी कोहनी का ऑपरेशन हुआ था। यह बहुत अजीब था... यह वह दिन था जब मेरी कोहनी से ब्रैसेस हटाए गए। मुझे फिर से इसके लिए प्यार मिला। मुझे नहीं पता था कि यह क्या है। यह एक एक ट्रिगर की तरह था, जिसने कहा कि मैं फिर से मैदान में जाने के लिए तैयार हूं। मैं खेलना चाहता हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »