28 Mar 2024, 18:51:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ICC के नियम पर भड़के बॉलीवुड सितारे, कहा - धोनी के ग्लव्ज नहीं, नियम बदले...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 4:24PM | Updated Date: Jul 15 2019 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप 2019 का खिलाफ मेजबान इंग्‍लैंड ने अपने नाम कर लिया। लेकिन मैच के बाद सोशल मीडिया पर आईसीसी के सुपर ओवर नियम को लेकर बहस छिड़ गई है। इसमें बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल, चेतन भगत, विवेक ओबेरॉय, शर्ली सेतिया जैसे तमाम सेलेब्रिटीज भी शामिल हैं। दरअसल, क्रिकेट फैन्स समेत बॉलवुड इंडस्ट्री के कई लोग आईसीसी के सुपर ओवर नियम से काफी नाराज रहे हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर इस नियम की जमकर आलोचना कर रहा है। सेलेब्स वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की हार को अनफेयर मान रहे हैं। 
 
बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने ट्विटर पोस्ट में आईसीसी के इस नियम के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है। एक्टर ने लिखा, महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्ज बदलने की बजाए, स्टूपिड आईसीसी को अपना सुपर ओवर नियम बदलना चाहिए। चेतन भगत ने लिखा, ये काफी स्ट्रेंज है, जिस गेम में 5 दिन मैच हो सकते हैं, उसमें दोबारा सुपर ओवर करने का समय नहीं है. सिर्फ बाउंड्रीज काउंट करके वर्ल्ड कप का विनर तय कर लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »