29 Mar 2024, 16:36:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

5 शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा को लगा बड़ा झटका - इस खिलाड़ी ने मारी बाजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 12:31PM | Updated Date: Jul 15 2019 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप 2019 खत्‍म हो गया है। ये खिताब इंग्‍लैंड ने जीता। इंग्‍लैंड पहली बार वर्ल्‍ड का का चैंपियन बना है। वहीं इस वर्ल्‍ड कप में टीम इंडिया के शानदार बल्‍लेबाज रो‍हित शर्मा ने अपना शानदार खेल दिखाया। उन्होंने खेले अपने 9 मुकाबलों में 648 रन बनाए हैं। साथ ही 5 शतक और 1 अर्धशतक भी लगाया है। लेकिन उनको मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड नहीं मिला। लेकिन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए उन्हें गोल्डन बैट अवार्ड जरूर मिला है।
 
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। बता दें कि, विलियमसन ने 10 मैचों में 82.57 की औसत से 578 रन बनाये हैं। जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबला खेला। बता दें कि, केन विलियमसन बतौर कप्तान विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने महेला जयवर्धने (548 रन) को पीछे छोड़ा। जिन्होंने विश्वकप 2007 में यह कारनामा किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »