25 Apr 2024, 14:06:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने नहीं लिया संन्यास तो चयनकर्ता कर देंगे टीम से बाहर!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 11:32AM | Updated Date: Jul 15 2019 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जब से टीम इंडिया वर्ल्‍ड कप से बाहर हुई तब से ही दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें चारों और फैली हुई हे। लेकिन अब ऐसी खबरें मिल रही है कि अब धोनी का करियर खत्म हो चुका है और अगर वह संन्यास नहीं लेते हैं तो उनको टीम से बाहर किया जा सकता है। धोनी ने सेमीफाइनल मैच में जिस तरह से बल्लेबाजी की, उनकी बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठने लगे।
 
इतना ही नहीं लोगों ने उन्हें संन्यास लेने की सलाह भी दे डाली। धोनी ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध मैच में धीमी गति से रन बनाए थे और वे भारतीय टीम को जीत नहीं दिला सके। खबर के मुताबिक, धोनी के प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद उनसे बात कर सकते हैं। लेकिन इशारों-इशारों में ही यह संकेत भी दे दिए गए हैं कि अगर धोनी संन्यास नहीं लेते हैं तो उनको टीम से बाहर करने का समय आ गया है।
 
 बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, अधिकारी हैरान है कि अभी तक धोनी ने सन्यास क्यों नहीं लिया। ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ी भारतीय टीम में उनकी जगह लेने के इंतजार में बैठे हैं। धोनी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन फिर भी उनको संघर्ष करना पड़ा। इससे भारतीय टीम को बहुत नुकसान हो सकता है। 
 
सूत्रों के मुताबिक, धोनी को वेस्टइंडीज दौरे से भी बाहर किया जा सकता है और धोनी को 2020 के टी-20 विश्व कप के लिए भी टीम में जगह देने की संभावना भी नहीं है। बीसीसीआई के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, धोनी को अब कोई फैसला ले लेना चाहिए। उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हासिल करने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। उन्हें जो हासिल करना था, वह कर चुके हैं। अच्छा होगा कि वे खुद ही क्रिकेट से संन्यास ले लें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »