25 Apr 2024, 00:09:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद उनकी जगह ले सकते हैं ये खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 2:18AM | Updated Date: Jul 15 2019 2:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टीम के विश्व कप 2019 सेमीफाइनल से बाहर होते ही दुनिया भर में मौजूद भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का दिल टूट गया। टीम इंडिया सेमीफाइनल से पहले जबरदस्त फॉर्म में थी लेकिन न्यूजीलैंड ने उन्हें हराकर विश्व कप से बाहर कर दिया। इस हार के साथ ही भारतीय टीम का विश्व कप 2019 में सफर समाप्त हो गया। वहीं लोगों ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के भविष्य को लेकर फिर से सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। एमएस धोनी भारत के अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्हें भारत के सबसे महान कप्तानों में से एक माना जाता है।
 
1. ऋषभ पंत- युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने के लिए सबसे बड़े उम्मीदवार माने जा रहे है। इस खिलाड़ी ने अब तक खेले अपने सभी मैचों से सभी को बहुत प्रभावित किया है। इस खिलाड़ी ने अब तक अपने छोटे से करियर में 9 टेस्ट, 7 एकदिवसीय मैच और 15 टी20 मैच खेलें है। जिसमें उन्होंने अपने प्रदर्शन से ये साबित किया है। धोनी के संन्यास के बाद वो जगह उनकी हो सकती है. इस समय ये युवा बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के साथ विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा है। अब तक खेले अपने दोनों विश्व कप मैच में पंत ने अच्छा प्रदर्शन किया है। महेंद्र सिंह धोनी की तरह ये खिलाड़ी भी आक्रमक पारियां खेलने के लिए जाना जाता है. इस खिलाड़ी की अभी उम्र भी मात्र 21 वर्ष की है।
 
2. दिनेश कार्तिक- महेंद्र सिंह धोनी से भी पहले दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम के लिए पर्दापण किया था। लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन ना कर पाने के कारण महेंद्र सिंह धोनी को मौका मिला और उसके बाद उन्होंने इतिहास रच दिया। इस समय दिनेश कार्तिक अच्छे फॉर्म में चल रहे है। इस कारण वो भी धोनी का विकल्प हो सकते है, ये खिलाड़ी भी धोनी की तरह फिनिशर की भूमिका निभा सकता है। दिनेश कार्तिक की उम्र अभी 34 वर्ष की है इसलिए अभी वो अगले कुछ साल क्रिकेट खेल सकते है। दिनेश कार्तिक इस समय ऋषभ पंत और धोनी के साथ भारत की विश्व कप टीम का हिस्सा है, दिनेश कार्तिक ने अपने एकदिवसीय करियर में अब तक 92 मैच खेले जिसमें 30.63 की औसत से 1746 रन बनाए है, इसके साथ कार्तिक ने 26 टेस्ट और 32 टी20 मुकाबले भी खेलें है।
 
3. इशान किशन- इशान किशन धोनी की घरेलू टीम झारखंड में ही खेलते हैं और वह धोनी के एक आदर्श रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। उन्होंने धोनी को बहुत करीब से खेलते हुए देखा है, जिससे वह अपने खेल में और सुधार ला सकते हैं तथा भारतीय टीम में लंबे समय तक अपनी जगह कायम रख सकते हैं। इशान किशन ने आईपीएल में भी प्रभावपूर्ण प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले दो सीजन गुजरात लायंस के लिए खेले थे तथा उसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बने। इशान किशन तेज और स्पिन गेंदबाजी दोनों को ही खेलने में काफी सहज है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »