28 Mar 2024, 16:01:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विजय माल्या के साथ ये क्‍या कर रहे हैं क्रिस गेल - बताया 'बिग बॉस'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 5:46PM | Updated Date: Jul 14 2019 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वेस्टइंडीज के दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल की भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के साथ एक तस्‍वीर वायरल हो रही है। इस तस्‍वीर में क्रिस गेल विजय माल्या के साथ मस्ती करते देखे गए। क्रिस गेल ने अपने ट्विटर पर भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को बिग बॉस बताते हुए एक फोटो शेयर किया है। क्रिस गेल के इस ट्वीट के उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। भारतीय फैंस क्रिस गेल से विजय माल्या से पैसे वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं।
 
भारत के बैंको का हजारों करोड़ रुपए लेकर विदेश फरार हो चुके शराब कारोबारी विजय माल्या ने इन दिनों लंदन को अपना आशियाना बनाया हुआ है। बता दे वेस्टइंडीज के दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने ट्वीटर पर भगोड़े विजय माल्या के साथ गले मिलते हुए एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि 'बिग बॉस विजय माल्या से मिलकर बहुत अच्छा लगा। रॉकस्टार.' इन दोनों की ब्रिटिश ग्रां प्री के वेन्यू पर हुई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »