17 Apr 2024, 04:12:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के संन्यास को लेकर आई बड़ी खबर - CSK ने किया खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 2:59PM | Updated Date: Jul 14 2019 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद से एमएस धोनी के संन्‍यास लेने की अटकलें तेज हो गई। माना जा रहा था कि विश्व कप का सेमीफाइनल उनके करियर का आखिरी मैच था। हालांकि इसके बाद धोनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं नहीं की गई और अभी भी देश में लोग उनके वापस आने पर किसी बड़ी घोषणा कर इंतजार कर रहे हैं। फैंस उनके आईपीएल खेलने को लेकर भी सोच में डूबे हुए हैं।
 
इसी बीच धोनी के संन्यास को लेकर एक बड़ी खबर आई हैं। आईपीएल की फ्रेंचाइची टीम चेन्‍न्‍ई सुपर किंग्स के एक सूत्र ने कहा कि धोनी अगले साल आईपीएल में खेलेंगे। खबर के अनुसार 38 साल के धोनी के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की संभावना है, लेकिन वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2020 आईपीएल खेलेंगे।
 
इस विश्व कव में ग्रुप मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी के चलते धोनी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा  था, जिससे कई लोगों ने तो उन्हें संन्यास लेने तक की सलाह दे डाली थी, लेकिन वहीं सेमीफाइनल में इस दिग्गज विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने अपनी बेहतरीन के कारण भारत को जीत की उम्‍मीद जगाई। धोनी ने सेमीफाइनल में टीम के लड़खड़ाने के बाद रवीन्द्र जडेजा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की थी। 
 
लेकिन वह टीम को सिर्फ जीत नहीं दिला पाए। मार्टिन गप्टिल ने उन्हें रन आउट करके भारत की उम्‍मीदों को तोड़ दिया था। जिसके बाद से उनके क्रिकेट को अलविदा कहने की चर्चा तेज हो गई थी और फैंस को समझ नहीं आ रहा था कि क्या वनडे क्रिकेट से संन्यास के बाद वह आईपीलए खेलेंगे या नहीं। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने खुलासा कर दिया है कि वह अगले साल दुनिया की सबसे बड़ी लीग में खेलते नजर आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »