29 Mar 2024, 06:30:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तानी ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कही शर्मनाक बाते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 1:59AM | Updated Date: Jul 14 2019 1:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व सूचना सचिव और साइबर फोर्स पार्टी के संस्थापक सालार सुल्तानजई ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बहुत ही शर्मनाक बात कही है। उन्होने धोनी पर खेल को प्रदूषित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह था कहा है कि वह न्यूजीलैंड से भारत की हार के बाद ऐसी शर्मनाक विदाई का हकादार था। गौर करने वाली बात है बीते दिन भारत सेमीफानल मुकाबले में न्यूजीलैंड से 18 रनों से हारकर बाहर हुआ। धोनी को लेकर सालर सुल्तानजई ने ट्वीट कर कहा कि धोनी शर्मनाक विदाई का ही हकदार था। धोनी ने अपने फिक्सिंग के पूर्वाग्रह से जेंटल मैन वाले खेल को गंदा किया है।

सालर के इस ट्वीट को पाकिस्तान सरकार में विज्ञान और नाक प्रोद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी द्वारा रिट्वीट भी किया गया है। गौरतलब है कि भारत ही दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धोनी की गिनती होती है और वह आज अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर है और इसलिए हर किसी की निगाहें धोनी पर टिकी हुई हैं कि क्या महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेंगे। धोनी को लेकर इस तहर का शर्मनाक बयान आने के बाद अभी तक धोनी या टीम इंडिया के किसी खिलाड़ी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।देखने वाली बात रहती है कि आगे इस मामले में क्या कुछ होता है । वैसे तो भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी महेंद्र सिंह धोनी की कई प्रशंसक हैं। स्वभाविक रूप से धोनी को लेकर कोई ऐसे बयान का प्रयोग नहीं करेगा जैसे इन्होंने किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »