29 Mar 2024, 15:41:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार के बाद कोच रवि शास्त्री का बड़ा खुलासा - धोनी को लेकर कहीं ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 11:27AM | Updated Date: Jul 12 2019 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में मैच हारने के बाद टीम इंडिया का इस टूर्नामेंट से सफर खत्‍म हो गया है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जब टीम इंडिया मझधार में फंसी हुई थी, तो महेंद्र सिंह धोनी को नंबर चार पर खेलने के लिए क्यों नही भेजा गया। धोनी के नंबर चार पर नहीं आने के राज से अब पर्दा उठ गया है। टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने इसके बारे में खुलासा करते हुए कहा है कि, यह पूरी टीम का फैसला था की धोनी नीचे खेले। 
 
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए शास्त्री ने धोनी के बैटिंग ऑर्डर का बचाव करते हुए कहा है कि अगर धोनी पहले आउट हो जाते तो टीम चेज करने में फंस जाती। शास्त्री ने कहा कि, 'यह फैसला पूरी टीम का था और एक आसान फैसला भी था। अगर धोनी पहले बैटिंग के लिए आते और वह जल्दी आउट हो जाते तो फिर लक्ष्य का पीछा करने का सारा खेल ही बिगड़ जाता।'
 
हमें उनके अनुभव की बाद में जरूरत थी। वह दुनिया के सबसे बड़े फिनिशनर हैं और यदि हम उनका इस्तेमाल सही समय पर नहीं करते तो फिर उनके साथ और टीम के साथ भी न्याय नहीं होता। शास्त्री ने इस बात को स्वीकार किया कि नंबर चार पर एक मजबूत बल्लेबाज के नहीं होने से मध्य क्रम कमजोर हुआ और लगातार इसका टीम को नुकसान हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »