29 Mar 2024, 18:51:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित के बाद डेविड वार्नर भी नहीं तोड़ पाए सचिन का ये बड़ा रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 5:11PM | Updated Date: Jul 11 2019 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप 2019 में भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का एक विश्‍व रिकॉर्ड टूटते-टूटते बच गया। पहले सेमीफाइनल में इस रिकॉर्ड से सबसे करीब रोहित शर्मा थे और उनके 1 रन पर आउट होने के बाद उम्‍मीद जताई जा रही थी कि दूसरे सेमीफाइनल में डेविड वार्नर इसे तोड़ देंगे। लेकिन वार्नर 9 रन बनाकर आउट हो गए। 
 
अगर न्‍यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा 27 रन बना लेते तो एक वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देते। अब अगर फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम पहुंची तो उसके बल्‍लेबाज डेविड वार्नर यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वह 647 रन बना चुके हैं और सचिन के रिकॉर्ड 673 रन से 27 रन पीछे हैं। 
 
सचिन तेंदुलकर ने 2003 वर्ल्ड कप में 11 मैचों में 61.18 की औसत से 673 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक भी शामिल थे। उनके रिकॉर्ड पर एक नहीं बल्‍कि 4 बल्‍लेबाजों की नजर थी। एक विश्‍वकप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अभी तक सचिन तेंदुलकर के नाम है। इस विश्‍वकप में रोहित शर्मा का प्रदर्शन रोहित ने हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में श्रीलंका के खिलाफ 103 रनों की पारी खेली और भारत को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। यह रोहित का विश्व कप 2019 में पांचवां शतक है और इसी के साथ वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »