19 Apr 2024, 23:36:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बारिश से खेल रुका, न्यूजीलैंड के 5/211

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 8:12PM | Updated Date: Jul 9 2019 8:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैनचेस्टर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्वकप का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को बारिश के कारण रुक गया है और खेल रुकने के समय न्यूजीलैंड ने 46.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 211 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मार्टिन गुप्तिल एक, हेनरी निकोल्स 28, कप्तान केन विलियम्सन 67, जेम्स नीशम 12 और कॉलिन डी ग्रैंडहोम 16 रन बनाकर आउट हुए। खेल रुकने के समय रॉस टेलर 67 और टॉम लाथम तीन रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »