20 Apr 2024, 07:46:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अनजान महिला ने मोहम्मद शमी पर लगाया ये गंभीर आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 4:19PM | Updated Date: Jul 9 2019 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। लेकिन इस बीच एक महिला ने आरोप लगाया है कि शमी उन्हें लगातार मैसेज भेजते रहते हैं। शमी ने एक अनजान महिला को इंस्टाग्राम पर गुड ऑफ्टरनून का मैसेज भेजा। इंस्टाग्राम पर सोफिया नाम की महिला ने मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, शमी जैसा लोकप्रिय खिलाड़ी उसे मैसेज क्यों भेजता है। मैसेज के स्क्रीनशॉट के साथ महिला ने मैसेज लिखा, क्या कोई बता सकता है कि 1.4 मिलियन फॉलोअर वाला कोई क्रिकेट खिलाड़ी उसे मैसेज क्यों भेज रहा है।
 
कुछ यूजर्स ने शमी की पत्नी हसीन जहां के आरोपों की याद दिलाई तो कुछ ने सवाल किया कि शमी के मैसेज में आखिर गलत क्या है। वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा कि वर्ल्ड कप के दौरान भी शमी अनजान महिलाओं की डीपी में ताकझांक कर रहे हैं। हाल ही में शमी की पत्नी हसीन जहां ने भी उनके इंस्टाग्राम पर महिलाओं को फॉलो करने को लेकर गुस्सा जाहिर किया था।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »