29 Mar 2024, 05:15:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज सिंह के पिता ने धोनी पर फिर लगाए गंभीर आरोप, कहीं ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 4:13PM | Updated Date: Jul 9 2019 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल ही में क्रिकेट से संन्‍यास लेने वाले टीम इंडिया के दिग्‍गज खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी पर निशाना साधा है। युवराज सिंह ने साल 2000 में भारतीय क्रिकेट के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में एन्ट्री की तो वहीं महेन्द्र सिंह धोनी ने कुछ साल बाद यानि साल 2003 के अंत में भारतीय टीम के लिए पहला मैच खेला। ऐसे में सीनियर के मामले में युवराज सिंह महेन्द्र सिंह धोनी से बड़े हैं। महेन्द्र सिंह धोनी के भारतीय क्रिकेट में डेब्यू के दौरान युवराज सिंह का कद काफी बढ़ चुका था और वो टीम के अहम खिलाड़ी बन चुके थे।
 
लेकिन धीरे-धीरे महेन्द्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह स्थापित की और उन्होंने भी टीम में महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के रूप में जाने गए। लेकिन दूसरी तरफ युवराज सिंह का कद लगातार आगे बढ़ता जा रहा था। लेकिन साल 2007 विश्व टी-20 के लिए भारतीय टीम की कमान युवराज सिंह को नहीं बल्कि उनसे जूनियर महेन्द्र सिंह धोनी को सौंप दी। धोनी ने यहां जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए भारत को पहले ही टूर्नामेंट में विजेता बना दिया जिसके बाद तो धोनी को एक के बाद एक हर फॉर्मेट की कप्तानी दे दी गई। लेकिन वहीं युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह महेन्द्र सिंह धोनी को युवराज से पहले कप्तानी देने को लेकर कटाक्ष कर रहे हैं। योगराज सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि उनका बेटा युवी धोनी से पहले कप्तानी का हकदार था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »