29 Mar 2024, 02:36:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत-न्यूजीलैंड मैच पर छाया बरिश का साया - जानें क्‍या है मौसम का हाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 11:54AM | Updated Date: Jul 9 2019 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल आज मैनेचेस्टर में खेला जाएगा। यह मैच भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। दुनिया भर की नजरें आज के मुकाबले पर टिकी हुई है, क्योंकि आज एक फाइनलिस्ट टीम तय हो जाएगी। साथ ही इस विश्व कप में दोनों टीमें पहली बार आमने सामने होंगी। 
 
ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का मैच बारिश के कारण धुल गया था, लेकिन एक बार फिर बारिश इनके मैच में विलेन बनती नजर आ रही है। अगर इस बार बारिश विलेन बनी तो फायदा भारत को ही होने वाला है, लेकिन नुकसान दर्शकों को होगा। वह एक बार  फिर खिताब की दो प्रबल दावेदार मानी जा रही टीमों के बीच होने वाला रोमांचक मुकाबला देखने से चूक जाएंगे। ब्रिटिश मैट के अनुसार मैनेचेस्टर में आज खेले जाने वाले मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश आने की संभावना है। 
 
मौसम विभाग के अनुसार मैनचेस्टर में सुबह 10 बजे के करीब 50 फीसदी बारिश होने की संभावना है और जबकि भारत न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला सुबह साढ़े दस बजे शुरू होना है। इसका मतलब है कि मुकाबला शुरू होने में देरी हो सकती है। हालांकि दोपहर 1 बजे के बाद आसमान साफ रहने का भी अनुमान जताया गया है। मैनचेस्टर का आज का तापमान अधिकतक 20 डिग्री तक रहने की संभावना है। अगर मंगलवार को बारिश के कारण मुकाबला रद्द होता है और बुधवार का दिन रिजर्व रखा गया है, लेकिन यह‌ दोनों ही देशों के लिए बुरी खबर है कि रिजर्व डे यानी बुधवार को आज की तुलना में अधिक बारिश होने  की संभावना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »