29 Mar 2024, 03:01:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रो‌हित शर्मा की सफलता का हुआ खुलासा - इस वजह से लगा रहे हैं शतक पर शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 11:49AM | Updated Date: Jul 9 2019 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। संजय मांजेकर का कहना है कि भारत के सलामी बल्लेबाज रो‌हित शर्मा ने अपनी तकनीक में जो सुधार किया है, उसी के कारण वह सफल हो रहे हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप के साइमन डूल और संजय मांजेकर का एक विडियों शेयर किया, जिसमें वह रोहित और जसप्रीत बुमराह पर चर्चा करते नजर आए।
 
मांजरेकर ने कहा कि रोहित ने अपने बल्लेबाज़ी में जो तकनीकी सुधार किया है, उसके कारण वो इतने सफल हुए हैं। पहले रोहित का बल्ला शरीर से काफी दूर रहता था और जब भी वो ड्राइव मारने जाते थे, वो अपना कैच थमा बैठते थे, लेकिन इस वर्ल्डकप में रोहित ने बल्ला शरीर से काफी नज़दीक रखा है।
 
इस वजह से वो ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को ज़्यादा नहीं छेड़ते हैं और यही कारण है कि वो इस वर्ल्डकप में इतने सफल हुए हैं। मांजरेकर ने जसप्रीत बुमराह पर भी बात की। मांजरेकर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की सबसे बड़ी ताकत उनका वेरिएशन और उस वेरिएशन को प्रेशर में सही तरीके से इस्तेमाल करना है। बुमराह प्रेशर में आकर अपनी लय से नहीं भटकते और ये उनकी सबसे ख़ास बात है। उन्होंने आगे कहा कि बुमराह की स्लो बाउंसर इस टूर्नामेंट की सबसे अच्छी बॉल है और डेथ ओवर में उन्हें इस गेंद पर चौके छक्के मारना बिलकुल भी आसान नही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »